बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र: संकल्प पत्र में CAA लागू करने का वादा ,#West Bengal Assembly Election 2021 - A2z online Gyan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 22 मार्च 2021

बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र: संकल्प पत्र में CAA लागू करने का वादा ,#West Bengal Assembly Election 2021

पश्चिम बंगाल - गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बीते कल कोलकाता में पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया . यह संकल्प पत्र जारी करते वक्त अमित शाह ने स्पष्ट किया इस घोषणापत्र की जगह हमने इस "संकल्प पत्र" नाम देना ज्यादा उचित समझा है। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में कहा ममता दीदी दीदी अपने भतीजे को सीएम की कुर्सी पर बिठाना चाहती हैं लेकिन मोदी बंगाल को सोनार बंगला बनाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा क्योंकि ये संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे । उन्होंने आगे बताया कि हमारी सरकार ने तय किया है कि सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग का फायदा भी हम दिलाएंगे।

west-bengal-assembly-election-
फोटो क्रेडिट ANI


उन्होंने आगे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समग्र भारत में किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। लेकिन ममता सरकार के रवैए के चलते 75 लाख किसानों को जो ₹18000 प्रति किसान पहुंचना था वह ममता दीदी ने नहीं पहुंचने लिया । हमारी सरकार बनते हम उन रुपयों को पात्र किसानों के खाते में पहुंचाने का काम करेंगे । सम्मान निधि के तहत सभी किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से ₹6000 दिया जाता है लेकिन यदि हमारी सरकार यहां बनती है तो हम ₹4000 अलग से जोड़कर प्रति वर्ष ₹10000 किसानों के देने का काम करेंगे।
West Bengal Assembly Election 2021:
फोटो क्रेडिट ANI



           महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण

अमित शाह के मुताबिक राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33% परसेंट आरक्षण दिया जाएगा।संकल्प पत्र में घोषणा के मुताबिक बंगाल के मछुआरों को प्रति वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता देने की की घोषणा की और उन्होंने बताया कि पहले ही कैबिनेट में पश्चिम बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए हम काम करेंगे


  घुसपैठियों पर होगी कार्यवाही 

ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला की ममता सरकार  घुसपैठियों को बढ़ावा दिया है. हम सरकार बनने के 5 साल के अंतर्गत बंगाल उन  सभी घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे। उन्होंने आगे बताया कि दीदी ने मां" "माटी" "मानुष" का नारा दिया, लेकिन उससे क्या बदलाव आए हैं ? क्या वह आपको कुछ घुसपैठियों  से मुक्ति दिला पाई हम 5 साल में आप को घुसपैठियों से मुक्ति दिलाएंगे कटमनी एवं तोलावाजी वा तुष्टीकरण से मुक्ति दिलाएंगे.
West Bengal Assembly Election
फोटो क्रेडिट ANI


टीएमसी के गुंडों पर सख्त कार्यवाही 

बंगाल में बीजेपी के 130 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को टीएमसी की गुंडों ने मार दिया था उस पर अमित शाह ने कहा कि गुंडों को यह नहीं सोचना चाहिए कि हम उन्हें बक्स देंगे 2 मई को टीएमसी के गुंडों को दिन में तारे दिखाएं। गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले अपराधियों को हम ढूंढ निकालेंगे एवं उन्हें सजा भी दिलाएंगे उन्होंने कहा ममता दीदी परिवर्तन का नारा देकर उसे भूल गए हैं एवं बंगाल की जनता नहीं तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है. एवं 2 मई को तृणमूल की विदाई निश्चित है बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल के निवासियों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रहे हैं सभी योजनाओं का 100% फायदा मिलेगा।
  • भाजपा के संकल्प पत्र को इन शब्दों में समझें :

  1. पहली कैबिनेट बैठक में पश्चिम बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा
  2. धुसबेठियो पर पूरी तरह से लगाम लगेगी
  3. मछुआरों को ₹6000 सालाना
  4. किसानों को सम्मान निधि का बकाया ₹18000 उसके बाद केंद्र सरकार से ₹6000 एवं राज्य सरकार से ₹4000 अलग से जोड़कर कुल धनराशि 10000 दी जाएगी
  5. महिलाओं को नौकरी में 33% आरक्षण
  6. पहली कैबिनेट में लागू किया जाएगा CAA
  7. त्यौहार मनाने के लिए कोर्ट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं
  8. सभी महिलाओं के लिए KG से लेकर PG तक की पढ़ाई मुफ्त
  9. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं के लिए मुक्त यात्रा
  10. तीन नए एम्स बनाए जाएंगे
  11. ओबीसी आरक्षण में अन्य कई समुदायों को जोड़ा जाएगा
  12. भूमिहीन किसान को प्रति वर्ष ₹4000
  13. हर परिवार में एक सदस्य को रोजगार
  14. मुख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत एंटी करप्शन हेल्पलाइन की स्थापना
  15. सातवां वेतन आयोग लागू
  16. 11 हजार करोड़ का सोनार बांग्ला फंड आएगा
  17. हर परिवार को शौचालय एवं पीने के लिए पानी
  18. नोबेल प्राइज की तर्ज पर टैगोर प्राइस और ऑस्कर की तर्ज पर सत्यजीत रे प्राइस
  19. फसल के सही दाम के लिए 5000 करोड़ फंड बनाया जाए
  20. विधवा पेंशन में भी ₹2000 की बढ़ोतरी की जाए
  21. नौकाओं का 100 परसेंट मशीनीकरण किया जाए
  22. किसान क्रेडिट कार्ड को अपडेट कर रुपए कार्ड दिया जाएगा
  23. किसान सुरक्षा के लिए इंफास्ट्रक्चर फंड बनाया जाएगा
  24. अमूल के साथ मिलकर बंगला में श्वेत क्रांति की शुरुआत की जाएगी
  25. आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाया जायेगा
  26. वन नेशन वन हेल्थ कार्ड बनेगा
  27. मेडिकल सीटों को दोगुना बनाने का प्रयास
  28. 5 विश्वविद्यालयों की स्थापना
  29. शिक्षित रोजगारों के लिए प्रत्येक ब्लॉक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस BPO की शुरुआत की जाएगी
  30. हर साल खेलो बांग्ला महाकुंभ का आयोजन
  31. घोटालों की जांच होगी
  32. भर्तियों में कॉमन एजीबिल ईटी टेस्ट की शुरुआत
राजनीतिक हिंसा के पीडित परिवारों को 5 लाख  का मुआवजा

दुर्गा पूजा को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने का प्रयास


हम यहां आपको एक बात स्पष्ट कर दें कि यह घोषणा पत्र या संकल्प पत्र बीजेपी ने जनता के सुझाव लेकर बनाया है ना की पार्टी स्तर से क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की शुरुआत की थी इस अभियान के तहत तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों से फोन और वेबसाइट के जरिए सुझाव मांगे गए थे और इन्हीं सुझावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार किया ।



  • दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हम आपके सुझाव के लिए हमेशा तैयार हैं यदि आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने सुझाव हमें लिख भेजिए हमारे इस वेबसाइट में सबसे नीचे वाले कोलंबस संपर्क का ऑप्शन है वहां पर आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं या इस पोस्ट के नीचे कमेंट भी कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here