 |
| फोटो क्रेडिट - thespuzz.com |
जालौन- मिल रही जानकारी के मुताबिक जालौन में चुनावी रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडों से किया गया हमला । हमले के बाद पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। समग्र मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र ग्राम धमना का है धमना निवासी गोविंद सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह के वक्त 9:00 बजे के आसपास अपने घर के सामने पानी भर रहा था तभी गांव के संदीप, रमेश अजब, बबलू आदि ने कुल्हाड़ी वाला की डंडे लेकर प्रधानी चुनाव में समर्थक प्रत्याशी को वोट ना देने की बात करते हुए अभद्रता करने लगे जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो उन सभी लोगों ने एक साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया । हमला होते हुए देख जान बचाने के लिए पीड़ित घर के अंदर भागा तो हमलावर उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए और उस पर धारदार हथियार से हमला किया हमला कर लहूलुहान कर दिया । हमले के बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लोगों को देख हमलावर भाग निकले ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस चालक ने घायल को नजदीक के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया । आपको बता दें कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हुई घटना से धमना गांव में तनाव बना हुआ है । इस्पेक्टर R.k सिंह के मुताबिक मामले में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें