घर बैठे कर पाएंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने कोविड टेस्टिंग किट को दी मंजूरी - A2z online Gyan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 20 मई 2021

घर बैठे कर पाएंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने कोविड टेस्टिंग किट को दी मंजूरी

भारत - आईसीएमआर ने रैपिड एंटीजन टेस्ट का उपयोग कर घरेलू टेस्ट के लिए एडवाइजरी जारी की है। अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है। एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे से 5 दिन तक का समय लगता है।


फोटो क्रेडिट - BusinessStandard.com

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आइसीएमआर)ने रैपिड एंटीजन टेस्ट (Rapid Antigen Tests) का उपयोग कर घरेलू टेस्ट के लिए एडवाइजरी जारी की है। अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट (Home Testing) को मंजूरी मिल गई है। एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है, वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। होम बेस्ड टेस्टिंग किट से जांच में तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते हैं।

*क्या होगा फायदा* 

कोरोना महामारी के बीच अब आप घर पर खुद से कोविड-19 टेस्ट कर सकते हैं। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। कई बार ऐसा होता था कि टेस्ट में काफी समय लग जाता था, लेकिन यह समस्या अब हल हो जाएगा
कोन पयोग कर सकता है ?
इसका प्रयोग कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। होम बेस्ड टेस्टिंग किट से ज्यादा टेस्ट की सलाह नहीं दी गई है,आइसीएमआर (ICMR) के अलावा डीसीजीआई (DGCI) ने भी होम बेस्ड टेस्टिंग किट की बाजार में बिक्री की मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह टेस्टिंग किट तुरंत बाजार में उपलब्ध नहीं होगी, इसे व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कुछ समय लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here