Jalaun news - आपको बता दे कि जालौन ब्लाक के ग्राम लहचूरा में आज चौथे दिन भी covid -19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया ।इस वैक्सीनेशन कैंप मैं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है ।इस टीकाकरण के दौरान ,लहचूरा एवं कोरिपुरा से नवनियुक्त प्रधान अनिल कुमार वर्मा, पंचायत मित्र गजेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं लेखपाल अभय प्रताप उपस्थित रहे । ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन लहचूरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया था ।
इस वैक्सीनेशन कैम्प में एनएम नर्मदा गोस्वामी द्वारा में 51 लाभार्थियों को vaccine लगाई गई है। आपको बता दे कि पिछले 4 दिनो में वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत 184 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है । आपको बता दें कि आशा बहू गिरजा देवी ,इंदिरा देवी सर्वेश श्रीवास्तव , एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की सक्रियता के चलते दिन प्रतिदिन अत्याधिक संख्या में टीकाकरण हो रहा है । इस टीकाकरण के बाद किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें