दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है। पिछले आदेश के मुताबिक 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी ट्विटर के माध्यम से शेयर की है। इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी । कोविड-19 बढ़ते हुए मामले देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि वे तीन मई के बाद भी अपनी दुकानें नहीं खोलने जा रहे हैं। उनकी तरफ से स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जाएगा।ये फैसला कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा बुलाई गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं ने सर्वसम्मति से लिया है । व्यापारी संगठनों को उम्मीद थी कि केजरीवाल सरकार भी कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन को आगे बढ़ा देगी। जिसके बाद अब केजरीवाल सरकार की तरफ से इस पर फैसला सुना दिया गया है।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
शनिवार, 1 मई 2021
दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन ,क्या होगी पाबंदियां जाने
Tags
# भारत
Share This
About भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
भारत
Tags:
भारत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें