
मुंबई - भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर होने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स अस्पताल में निधन हो गया, पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सेना से रिटायर होने के बाद 2003 में हिंदी फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित कंवरपाल ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें