आपको बता दें कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों को टीकाकरण की सुविधा फिलहाल जनपद जालौन में अभी शुरू नहीं हुई है । जैसे ही शासन का आदेश आता है टीकाकरण शुरू किया जाएगा । अब तक करीब 1 लाख 20 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है । इसमें करीब एक लाख को पहली और 22000 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक टीकाकरण सभी के लिए बेहद जरूरी है इससे करोना जैसी बीमारी से बचाव होता है।
कोरोना वैक्सीन कि दोनों डोज़ के बीच का अंतराल बढ़ा दिया गया है। अभी 45 दिन बाद दूसरी डोज़ लगाई जा रही थी । लेकिन अब नए आदेश के बाद 84 दिन बाद दूसरी डोज़ लगाई जाएगी । इस नए आदेश की सूचना वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन साइट पर भी डाल दी गई है । पहला डोज़ लगवाने के 84 दिन पश्चात लोग दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें