जालौन- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है एवं जालौन जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके चलते सभी प्रत्याशि अपने अपने क्षेत्र में संपर्क अभियान पर अत्याधिक ध्यान दे रहे हैं. इसी कड़ी में जिला पंचायत क्षेत्र सिकरी राजा से ईमानदार, लोकप्रिय एवं शिक्षित लोगों की समस्या को प्राथमिकता देने बाले प्रत्याशी कैलाश बाबू वर्मा ने अपने साथियों के साथ क्षेत्र पंचायत सिकरी राजा के संबंधित गांवो में भ्रमण करने के साथ ही लोगो से आर्शीवाद भी लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिकरी राजा जिला पंचायत सीट से प्रबल दावेदारी के साथ-साथ आज कई गांवों में घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया और वह बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेने के साथ ही एक बार वोट देने की अपील के साथ क्षेत्र के विकास के लिए बात कर रहे है।वहीं क्षेत्रीय मतदाताओं से सम्पर्क कर विकास के नाम पर वोट एवं सहयोग देने की अपील की। कैलाश बाबू वर्मा ने गांव में पहुंच कर वहां पर मौजूद महिलाओं एवं पुरुषों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क अभियान के समय सिकरी राजा क्षेत्र पंचायत सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश बाबू वर्मा को भरपूर जन समर्थन भी मिल रहा है ।यह जनसमर्थन वोट में कितना तब्दील होता है यह तो परिणाम आने पर ही मालूम होगा । अक्सर आपने पिछले चुनाव में भी देखा होगा अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों के साथ लोगो की भीड़ तो जुटती है लेकिन वह वोट में कितनी तब्दील होती है यह बात किसी से छुपी नहीं है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें